पाकिस्तान में भी है प्राचीन राम मंदिर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Read Moreमथुरा। पति के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से दुखी महिला आखिर में अपने बच्चों के साथ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गई। महिला ने पुलिसकर्मियों को साफ कर दिया कि वह कुछ खाएगी, पीयेगी भी नहीं जब तक कि उसके पति के हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती है।
महिल के साथ उसके मासूम बच्चे भी धरने पर बैठे हैं। कुछ ग्रामीण भी महिला की मदद में आगे आये हैं। दूसरी ओर थाना परिसर में धरने पर बैठी महिला को देखकर पुलिसकर्मी हरकत में आ गये और महिला को मनने में जुट गये। पुलिस ने महिला को जल्द उसके पति के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया है।
मामला थाना मांट का है। पिछले साल आठ दिसम्बर को मांट थाना क्षेत्र के गांव छाहरी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान बाद में अडींग क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी वेदप्रकाश के रूप में हुई। धरने पर बैठी मृतक की पत्नी के मुताबिक वह दो महीने से थाने के चक्कर काट रही है।
पुलिसकर्मी उसेे भगा देते हैं। महिला ने नामजदों पर अपने पति की हत्या का अरोप लगाया और आशंका जताई कि ये लोग उसके बच्चों की भी हत्या कर सकते हैं। महिला ने कहाकि मेरे पति के पास से और डिग्गी से दो फोन पुलिस को मिले थे। दोनों फोन भी पुलिस के पास हैं। पुलिस जानबूझ कर मेरे पति के हत्यारोपियों को बचा रही है।
Related Items
शिक्षक भर्ती घोटालाः मांट थाने पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोर्चरी में रखा था शव, थाने के चक्कर काटते रहे परिजन
चार दिन पहले राया थाने से अचानक गायब हो गया था युवक