BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संजय दत्त के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं हैं। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म भूमि के प्रमोशन में बिजी हैं। यह जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा संजू बाबा द गुड महाराजा में भी नजर आएंगे। जिसका पहला लुक हाल ही में जारी किया गया था। जिसमें संजू का रॉयल लुक देखने को मिला। वही अभी हाल ही में खबरों की मानें तो डायरेक्टर आरम्भ कुमार अब उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मलांग’ में लेने का मन बना चुके है। इतना ही नहीं संजू बाबा के साथ रानी मुखर्जी को लेने की बातें भी सामने आ रही है। वैसे, यह पहला मौका होगा जब संजय दत्त और रानी एक साथ किसी फिल्म में एक साथ नजर आयेंगे। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर खोज अभी भी जारी हैं लेकिन ख़बरों की माने तो रानी इस रोल के लिए काफी फिट बैठती है। यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म होंगी। संजय भी रानी के साथ इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड है। दत्त फिल्म में एक इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे तो वही रानी भी टफ पुलिस ऑफिसर के किरदार में होंगी। संजू बाबा, रानी मुखर्जी के काम से काफी प्रभावित है।  इस फिल्म की शूटिंग इस साल दिसंबर से शुरू होगी और फिल्म की अधिकांश शूटिंग वाराणसी और शिमला में होगी। मिडडे को दिए गए अपने इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर आरम्भ सिंह ने बताया कि, ‘वो रानी को इस फिल्म में साइन करना चाहते है। संजू और रानी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शको को खूब पसंद आयेंगी।’ आपको बता दें कि एक बेटी की मां बनने के बाद रानी मुखर्जी ने यशराज बैनर की फिल्म ‘हिचकी’ की शूटिंग को पूरा किया है। जो जल्द ही रिलीज होगी। यह फिल्म उनकी कम बैक फिल्म है। वो इस फिल्म में अपने मैटरनिटी ब्रेक के बाद वापसी कर रही है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। फोब्र्स मैगजीन की वर्ष 2017 में सबसे अधिक कमाई करने वाले शीर्ष 10 बॉलीवुड कलाकारों की सूची में केवल दो अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जगह बना सकी हैं। सूची में पहले स्थान पर रईस शाहरुख खान हैं। दीपिका 1.10 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ छठे स्थान पर है, जबकि प्रियंका और दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह 1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।   दोनों अभिनेत्रियों ने हॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की है। फोब्र्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख ने अपने समकालीन अभिनेताओं सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों जैसे फैन, दिलवाले और जब हैरी मेट सेजल ने कुछ खास कमाई नहीं की थी।    शाहरुख ने विज्ञापनों और उनके अपने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सफल प्रोजेक्ट की मदद से 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 3.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है। सलमान उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं, वे इस सूची में 3.7 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।   सलमान ने विज्ञापनों के साथ-साथ फिल्म सुल्तान की सफलता से लाभ कमाया है। सलमान के बाद इस सूची में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार हैं। खिलाड़ी स्टार 3.55 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कई फिल्में हिट रही हैं, जिनमें जॉली एलएलबी 2, नाम शबाना और टॉयलेट एक प्रेम कथा शामिल है।फिल्म दंगल की अभूतपूर्व सफलता के साथ आमिर 1.25 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। अभिनेता रितिक रोशन 1.15 करोड़ डॉलर कमाई के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। रितिक की 2016 में आई फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अभिनेता ने 2017 में फिल्म काबिल से वापसी की। फोब्र्स के अनुसार, मेगास्टार अमिताभ बच्चन 90 लाख डॉलर और रणबीर कपूर 85 लाख डॉलर की कमाई के साथ नौवें और 10वें स्थान पर हैं।    कमाई का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस इंडिया, बॉक्स ऑफिस मोजो और आईएमडीबी के आंकड़ों के साथ ही उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के साक्षात्कार पर भी आधारित है। एक साथ बॉलीवुड के 10 सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं ने 1 जून, 2016 और 1 जून, 2017 के बीच 18.3 करोड़ डॉलर कमाया है। शाहरुख, सलमान और अक्षय को फोब्र्स मैगजीन के दुनिया के उच्चतम भुगतान पाने वाले अभिनेताओं की 2017 की सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां स्थान मिला है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलिवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की अगली फिल्म है ‘फन्ने खां’, जो एक रोमांटिक फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण निर्देशक-निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा करेंगे। हाल ही में ऐश्वर्या के साथ एक लीड एक्टर का चुनाव हो चुका है। बता दें कि पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या के साथ अभिनेता आर. माधवन इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन अब हम आपको बता दें कि रोल फाइनली राजकुमार राव को मिला है।रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार राव इस समय पोलैंड में हंसल मेहता की बायोग्राफिकल सीरीज ‘बोस’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक डेली न्यूज पेपर से कहा कि, फन्ने खां की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी है। वे इस करार के लिए राव का इंतजार कर रही हैं। राव अपने दोस्तों से इस पर चर्चा कर रहे हैं।यदि ये जोड़ी बनती है तो ऐश्वर्या राय बच्चन उम्र में अपने से 10 साल छोटे राजकुमार राव से इश्क लड़ाती नजर आएंगी। राव ने अपनी बातचीत में कहा है कि, ऐश्वर्या से उनकी पहली मुलाकात मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी।इस फेस्टिवल में राव को उनकी फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया था। अब राव इस खूबसूरत एक्ट्रेस के अपोजिट आने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत आने के बाद वे फिल्म से जुड़ी कई वर्कशॉप अटेंड करेंगे।     साभार-khaskhabar.com       

Read More

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का सीजन 11 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इन दिनों शो में शामिल होनेवाले कंटेस्टेंट की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि शो के सभी कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं। इस बार शो में टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर है’ से लोकप्रिय हो चुकी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी इस बार शो का हिस्सा होगी। पिछले काफी दिनों से उनके इस शो में शामिल होने की खबरें आ रही थी लेकिन अब कंफर्म हो गया है। वहीं उनकी फीस का भी खुलासा कर दिया गया है। शो के लिए शिल्पा की फीस फाइनल हो गई है और उनकी फीस डिमांड को भी मेकर्स ने मान लिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि शिल्पा एक एपिसोड के 4 लाख रुपये फीस ले रही हैं। बता दें कि अभी तक सिर्फ शिल्पा की ही फीस का खुलासा किया गया है। खबर है कि शिल्पा को बिग बॉस सीजन11 के लिए अप्रोच किया गया था। शिल्पा ने शो करने के लिए हांमी भी भर दी थी, लेकिन शिल्पा की डिमांड थी कि वह बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर दिन के करीब 4 लाख रुपए लेंगी। शिल्पा ने शो के लिए साइनिंग अमाउंट 20 लाख मांगा था। शिल्पा की यह मांग बिग बॉस की टीम को ठीक नहीं लगी और इस बात को यहीं खत्म कर दिया गया।खबरों के अनुसार ‘बिग बॉस’ इसी साल सितंबर में शुरू हो सकता है। इस बार भी शो को सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। शो का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। शो की थीम इस बार ‘पड़ोसी पड़ोसी’ है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

इन दिनों बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस ट्रेंड में सेलेब्स दोबारा शादी करते नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने दूसरी बार अपने पति भरत तख्तानी से शादी की थी। अपने पार्टनर से ही दूसरी शादी करने के इस ट्रेंड में अब 40 साल के आफताब शिवदासानी ने अपनी पत्नी से ही दोबारा शादी की है, जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। मस्ती और ग्रेंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आ चुके आफताब शिवदासानी ने श्रीलंका में रॉयल अंदाज में शादी की है, लेकिन उन्होंने यह शादी अपनी ही बीवी निन दोसांझ से की है।आपको बता दें कि जून 2014 में शादी कर चुके इस जोड़े ने एक बार फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है और इस रॉयल शादी के फोटो आफताब ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए हैं। ऐसे में श्रीलंका में छुट्टियां मनाते हुए इस जोड़े ने अपनी शादी को खूबसूरत अंदाज में करने का मन बनाया।साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। कॉमेडी रियलिटी टीवी शो ‘क्वीन ऑफ कॉमेडी’ के साथ टेलीविजन पर पदार्पण कर रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि लोगों को हंसाना जीने का शानदार तरीका है।  फिल्म ‘फुकरे’ में भोली पंजाबन का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है। वह इसके निर्णायकों में से हैं।   ऋचा ने कहा, ‘‘इस शो में होना अद्भुत है। लोगों को हंसाना जिंदा रहने का शानदार तरीका है। आमतौर पर शूटिंग थकाऊ होती है, लेकिन यह शो तरोताजा कर देता है। कॉमेडी दृश्य में काफी वृद्धि हुई है और मुझे इसके लिए खुशी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस तरह के असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों से मुलाकात करने में खुशी है।’’ शो की शूटिंग सितंबर के मध्य पूरी हो जाएगी। अक्टूबर में टीएलसी भारत में इसके प्रीमियर की संभावना है।     साभार-khaskhabar.com 

Read More

Sony Entertainment Television has decided to bring back its romantic show Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi back on TV. Shaheer Sheikh and Erica Fernandes starrer that went off air on August 25 will be back next month. A source told indianexpress.com, "On public demand, the channel has given a green light to Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi to get back. The team will resume shoot from Sunday and the show is slated to go on air from either September 11 or 18."   The source further told us, "When the channel approached us to revive the show we were definitely overjoyed. The show still has a lot to tell and with the fans demanding its stay, we are sure it will be a bigger success this time. We are not changing the story-line and will resume from where we left it."According to a web portal, the plot of the show will start from where it ended. The shooting of the show will begin from September 3, 2017. It further stated that Shaheer and co-star Erica Fernandes will be part of the show, but its title might be changed for the second season. Kuch Rang Pyaar Ke... is expected to go on air from second week of September. Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi might be getting back but this time it will be a finite show that will mostly air for two months. The time slot hasn't yet been decided but sources say that it will definitely get a prime time slot. The lead actor Shaheer Sheikh shared the happy news with his fans through a tweet: Your love and support for #Krpkab has made it impossible for us to stay away from you. Your Dev will be back! @SonyTV   साभार-khaskhabar.com       

Read More

संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले पद्मावती के शूटिंग पर मचे बवाल ने फिल्ममेकर की रातों की नींद उड़ा दी थी। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा खबर आई है। बता दें कि बॉलीवुड में एक वक्त था जब फिल्मों में काम करने के लिए एक्ट्रेस को हीरो से कम अमाउंट मिला करता था। लेकिन अब जमाना बदल रहा है। खबर है कि फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपने को-एक्टर रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा रकम मिली है। फिल्म पद्मावती के लिए दीपिका को करीब 13 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं रणवीर सिंह और शाहिद कपूर को 10 करोड़ रुपए की राशि मिली है। सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर दीपिका को हाई अमाउंट पर साइन किया गया है। वहीं फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले रणवीर और शाहिद को कम पैसा दिया गया है। फिल्म की 95 प्रतिशत शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। साथ ही फिल्म के एक्टर्स शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण ने अपनी फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। बता दें कि फिल्म नवंबर में रिलीज होनी थी।मगर सूत्रों को मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अब अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की गुंजाईश है। इतना ही नहीं इंडस्ट्री जानकर भी इस खबर से वाकिफ रखते है की फिल्म अगले साल यानी की अप्रैल 2018 को रिलीज होगी। साभार-khaskhabar.com           

Read More

अभिनेता ऋतिक रोशन फिल्म अग्निपथ में गणपति भक्त के रूप में देवा श्री गणेशा पर झूमते हुए नजर आए थे। उन्होंने ठीक इसी अंदाज में जुहू में स्थित अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। ऋतिक और उनका परिवार कई दशकों से इस त्योहार का जश्न मनाता आ रहा है। यह उनके दादा द्वारा शुरू की गई परंपरा हैं। जिसे आज भी ऋतिक और उनका पूरा परिवार प्यार और भक्ति के साथ मनाता है। ऋतिक बचपन से ही भगवान गणेश में विश्वास रखते हैं। उनके घर के प्रवेश द्वार पर गणेश की मूर्ति स्थापित है और अभिनेता हर बार पूजा करने के बाद ही घर के बाहर कदम रखते हैं।ऋतिक बताते हैं, मैं बचपन से अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाता हूं। इससे जुड़ी कई बेहतरीन यादे हैं। हम बचपन में गणेश उत्सव पर सड़कों पर डांस किया करते थे। मैं उनका भक्त हूं और उनका मेरे जीवन में विशेष स्थान है।अभिनेता ने इस साल डेढ़ दिन का गणपति अपने घर स्थापित किया है और वह निजी तौर पर यह सुनिश्चित करते हैं की वह आरती में भाग ले और ज्यादा से ज्यादा समय तक गणपति की सेवा कर सके। साभार-khaskhabar.com         

Read More

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गिरफ्तार होने के बाद पंजाब-हरियाणा में फैली हिंसा का असर आम लोगों के साथ सेलिब्रिटीज पर भी पड़ा है। इस विवाद ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए मुश्किले खड़ी कर दी है। बता दें कि आलिया इन दिनों आपनी आने वाली फिल्म राजी की शूटिंग के व्यस्त है। जिसकें चहते वो इन दिनों पटियाला में है। लेकिन विवाद के बाद न केवल शूटिंग रोकनी पड़ी, बल्कि सभी स्टार को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार, बीते शुक्रवार दोपहर फिल्म की शूटिंग के बीच जैसे ही राम रहीम को दोषी ठहराए जाने की खबर के बाद हिंसा फैलने की बातें सामने आई, इसके बाद से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई। मेघना का मानना था कि ऐसे हालात में शूटिंग करना संभव नहीं। टीम को शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर शूट करना था, जो ऐसे हालातों में जोखिम भरा होता। मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद होने के बाद शूटिंग जारी रखना परेशानी भरा होता, ऐसे में शूटिंग रोक दी गई। साभार-khaskhabar.com         

Read More

बॉलीवुड में कैटरीना कैफ का करियर बनाने में सलमान खान का कितना बड़ा योगदान है इस बाद से तो सलमान खान के सभी फैन्स वाकिफ हैं। इसी वजह से कैटरीना की एक विश है कि उनकी बहन ईसाबेल को भी सलमान खान ही बॉलीवुड में लॉन्च करें ताकि उनकी बहन का करियर भी बॉलीवुड में सफल हो। एक वेबसाइट के मुताबिक कैटरीना कैफ चाहती हैं कि उनकी बहन को सलमान खान ही बॉलीवुड में लॉन्च करें। सलमान खान के साथ काम करने बाद ही कैटरीना को बॉलीवुड में पहचान मिली थी और अब वह चाहती हैं कि ईसाबेल का करियर भी उनकी तरह सफल हो. हालांकि, पहले कैटरीना कैफ खुग अपने प्रोडक्शन हाउस तले अपनी बहन ईसाबेल को लॉन्च करना चाहती थीं लेकिन चीजें ठीक तरीके से न होने के कारण उन्होंने इस प्लान को ड्रोप कर दिया और अब कैटरीना चाहती हैं कि सलमान खान ईसाबेल को लॉन्च करें। फिलहाल कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है में नजर आने वाली हैं यह फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है। इसके अलावा कैटरीना आमिर के साथ ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान और शाहरूख के साथ जल्द ही नजर आने वाली है।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सैनन अभिनीत फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ दर्शकों को पसंद आ रही है। ऐसा बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से पता चलता है। फिल्म ने अब तक 20.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म अपने पहले दिन 2.42 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस फिल्म ने शनिवार को 3.95 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए सप्ताहांत में अच्छी पकड़ जारी रखी। ‘बरेली की बर्फी’ तीसरे दिन रविवार को 5.15 करोड़ रुपये कमाते हुए एक बढ़िया वृद्धि दर्ज की। यह फिल्म 18 अगस्त को जारी हुई थी। फिल्म ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सफलतापूर्वक 1.90 करोड़ रुपये कमाए, मंगलवार को 2.00 करोड़ रुपये, बुधवार को 1.63 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह के पहले दिन फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे फिल्म का कुल आंकड़ा 20.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ‘बरेली की बर्फी’ दर्शकों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया से बॉक्स-ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बनाए हुए है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More